Home > Events > बुलंद इरादे
20 September, 2025
9:00 am

बुलंद इरादे

20 – 24 सितंबर, 2025

“संवाद से बदलाव तक, “पितृसत्ता, यौनिकता और सत्ता को समझने की एक नई शुरुआत, बुलंद इरादे!”

कुछ नारीवादी कार्यकर्ताओं ने संभावना संस्थान के साथ मिलकर एक ऐसे कार्यक्रम की कल्पना की जहाँ प्रतिभागी अवधारणाओं की समझ से लेकर आत्म-चिंतन और बदलाव  की ओर बढ़ पायें। जहां वो विकसित विचारधारा को आत्मसार कर पायें। बुलंद इरादे पिछले कुछ सालों में एक ऐसी जगह बन गयी है जहां सोच-विचार और जज़्बा, दिमाग और दिल, दोनों हिस्सों को अहमीयत दी जाती है।

कार्यशाला के मुख्य मुद्दे:

सत्ता, जेण्डर, हिंसा, मर्दानगी, यौनिकता और जाति, पितृसत्ता और विकास इन सबका आपस में अन्तर्सम्बन्ध, सहमति (Consent) की धारणा को समझना—कब, कैसे और किन परिस्थितियों में रज़ामंदी दी जाती है या ली जाती है, क्या यौनिकता केवल एक व्यक्तिगत विषय है, या इसके सामाजिक और राजनीतिक पहलू भी होते हैं? आदि जैसे मुद्दे हमारे निजी एवं सामाजिक जीवन के महत्त्वपूर्ण हिस्से हैं। हमारे जन्म से लेकर अंत तक इन सारी संकल्पनाओं का हमारे जीवन पर काफ़ी गहरा प्रभाव पड़ता है।  

हमारे देश में ग़ैर-बराबरियाँ और भी ज्यादा फैल रही है जो जाति, धर्म, जेंडर, वर्ग और विकलंगता इत्यादि जैसी सामाजिक पहचानों पर आधारित है। ऐसे समय पर इन मुद्दों को समझना और भी ज़रूरी हो जाता है। 

बुलंद इरादे एक ऐसा मंच है जहां सीखने-सिखाने की प्रक्रियाओं को और भी समृद्ध बनाने के लिए और अपने अनुभवों को एक-दूसरे के साथ सांझा करने का एक मौक़ा मिलेगा। जहां शांतिपूर्ण प्रतिरोध और संवैधानिक हक़ों की बातें अपनी आम भाषा में लाने की कोशिश होती है। इससे शायद बराबरी और सामाजिक बदलाव की ओर हम मिलकर आगे बढ़ सकेंगे?

कार्यशाला के उद्देश्य:

  1. सत्ता, जेंडर, पितृसत्ता और मर्दानगी की अवधारणाओं को गहराई से समझना और यह समझना कि जाति और पितृसत्ता एक-दूसरे से कैसे जुड़े हुए हैं।
  2. यौनिकता की संरचना को लेकर एक बुनियादी समझ विकसित करना।
  3. प्रतिरोध के गीतों के माध्यम से अपनी सामूहिक ताकत और ऊर्जा को महसूस करना और बढ़ाना। शांतिपूर्ण सामाजिक बदलाव के लिए सामूहिक रणनीतियाँ तैयार करना।
  4. इंटरसेक्शनैलिटी (बहुस्तरीय भेदभाव) को सबकी ज़िंदगी के संदर्भ में समझना।
  5. इस समझ का उपयोग करते हुए समुदाय के साथ संवाद स्थापित करना। अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी इन मुद्दों पर खुलकर बातचीत कर पाना।
  6. सहयोग और नेटवर्किंग के ज़रिये एक मज़बूत समुदाय का निर्माण करना।

इस कार्यशाला के मुख्य मुद्देः

  1. खुद को इन सत्ता संरचनाओं (systems) के भीतर पहचान पाना। एक-दूसरे के साथ एकजुटता (solidarity) बनाना और उसे मज़बूत करना।
  2. सत्ता क्या है? क्या यह केवल एक दमनकारी ताक़त है, या इसके भीतर सकारात्मक संभावनाएँ भी छिपी होती हैं?
  3. क्या हम दमनकारी ढाँचों के विकल्प के रूप में सशक्त और सहयोगपूर्ण संरचनाओं की नई कल्पना कर सकते हैं?

प्रणाली :
सहजकर्ता भिन्न -भिन्न तरीकों से प्रतिभागियों को सिखाएंगे जैसे: 
खेल, अभ्यास, व्यक्तिगत विचार, छोटे समूह कार्य, गाने, बडे समूह में चर्चा, फिल्म, कला, हंसी – मज़ाक, थिएटर  व अपने आप को व्यक्त करने की अन्य पद्धतियाँ ! 

सहजकर्ताः

दिव्या –  दिव्या भारत के महिला आन्दोलन का हिस्सा हैं | वह नारीवादी कार्यकर्ता और जेंडर ट्रेनर हैं जो पिछले बीस सालों से महिला अधिकारों के मुद्दों पर काम कर रहीं हैं | वह अलग – अलग मुद्दों पर प्रशिक्षण करती हैं जैसे जेंडर, महिला अधिकार, योनिकता, वेनलीडो या नारीवादी आत्मरक्षा और आपसी द्वन्द का समाधान आदि | 

अहमद फ़वाज़ –  यह गैर-सरकारी संगठनों और नागरिक समाज समूहों के साथ मिलकर एक समतावादी विश्व बनाने और उसमें योगदान देने वाली समझ को बढ़ावा देने के लिए काम करते हैं। वह देश भर के युवाओं के साथ सभी प्रकार की रूढ़िवादिता को चुनौती देने और विभिन्न पहचानों से ऊपर उठकर एकजुटता को बढ़ावा देने में तथा उनके साथ भागीदारी करने में सक्रिय योगदानकर्ता रहे हैं।

फातिमा चप्पलवाला – एक शिक्षिका, लेखिका और थिएटर ऑफ़ द ओप्रेस्ड की अभ्यासकर्ता हैं, जो रचनात्मक और सहभागिता-आधारित शिक्षण के माध्यम से राजनीतिक चेतना को बढ़ावा देती हैं। उनका काम जेंडर, जाति और संस्कृति के जटिल संबंधों को छूता है और थिएटर को संवाद, प्रतिरोध और सामूहिक आत्मचिंतन के माध्यम के रूप में इस्तेमाल करता है। फातिमा एक होमस्कूलिंग माँ भी हैं जो मानती हैं कि सीखने की शुरुआत सवालों से होती है। ।

इस कार्यशाला में कौन भाग ले सकते हैं?

किसी भी जेण्डर के व्यक्ति जो जानने और सीखने के इच्छुक हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है, इस कार्यशाला में भाग ले सकते हैं। हम खासतौर पर आंदोलन, संगठन और संस्थाओं के सदस्यों को इस कार्यशाला में आमंत्रित करते हैं।

कार्यक्रम के लिये शुल्कः

पांच दिन के कार्यक्रम में भोजन और आवास का शुल्क 4000 रूपए है। 

हालांकि, हम इस बात में विश्वास रखते हैं कि किसी के सीखने के मौके, आर्थिक कारणों की वजह से न छूट जायें। इसलिये, हमने कुछ लोगों के लिये इस शुल्क को कम या माफ करने का प्रावधान भी रखा है, जो सीखने के इच्छुक हैं लेकिन जिनके पास आर्थिक सहयोग नहीं हैं। वे साथी जो आर्थिक सहायता चाहते हैं वे कृपया अपने आवेदन में इस बात का उल्लेख अवश्य करें। हम आवश्यकता के आधार पर कार्यक्रम के शुल्क हेतु आर्थिक मदद दे सकेंगे। साथ ही, हम यह भी निवेदन करते हैं कि जो लोग अपने साथ-साथ किसी और ज़रूरतमंद साथी का खर्च उठाने में सक्षम और इच्छुक हैं, कृप्या वे भी अपने आवेदन में इस बात का उल्लेख अवश्य करें।

📅 तारीख – सितंबर 20 – 24, 2025.

📍स्थान – संभावना संस्थान, कंडबाड़ी , हिमाचल प्रदेश। 

📍संभावना पहुँचने के लिए मार्गदर्शन – https://sambhaavnaa.org/contact-us/

📞 अन्य जानकारी अथवा पूछताछ के लिए – व्हाट्स एप्प/कॉल – संभावना टीम : +91-889 422 7954 (केवल 10 am – 5pm)

📧 ईमेल – [email protected]

📝 आवेदन के लिए, कृपया नीचे दिया गया फॉर्म भरें।

Buland Iraade

20th–24th September, 2025

“From Dialogue to Transformation, a new beginning to understand patriarchy, sexuality, and power, Buland Iraade!”

A group of feminist activists, in collaboration with Sambhaavnaa Institute, envisioned a space where participants could journey from conceptual understanding to self-reflection and transformation, a space to absorb and embody evolving feminist thought. Over the past few years, Buland Iraade has become a space where both intellect and emotion, thought and passion, are valued equally.

Key themes of the workshop:

Power, gender, violence, masculinity, sexuality and caste, patriarchy and development , exploring the interconnections between all these. Understanding the idea of consent, when, how, and under what circumstances is consent given or taken? Is sexuality merely a personal issue, or does it have social and political dimensions as well?

These questions and themes are deeply woven into our personal and social lives. From the moment of our birth to the end of our lives, these ideas leave a profound impact on us. In today’s India, inequality continues to deepen, shaped by our identities of caste, religion, gender, class, disability, and more. At such a time, it becomes even more urgent to understand these issues.

Buland Iraade offers a platform to share our experiences and enrich our collective processes of learning and unlearning. It is a space that strives to bring conversations about peaceful resistance and constitutional rights into the language of the everyday. Perhaps this can help us walk together towards greater equality and social change?

Objectives of the Workshop:

  • To deeply understand the concepts of power, gender, patriarchy, and masculinity, and explore how caste and patriarchy are interconnected.
  • To develop a foundational understanding of how sexuality is structured in society.
  • To recognise and amplify our collective strength and energy through songs of resistance, and to build collective strategies for peaceful social transformation.
  • To understand intersectionality (multiple and overlapping forms of discrimination) in the context of people’s everyday lives.
  • To use this understanding to initiate conversations within our communities, and to be able to talk openly about these issues with family and friends.
  • To build a strong community through solidarity, collaboration, and networking.

Key Themes of the Workshop:

  • To locate ourselves within existing structures of power, and to build and strengthen solidarity with one another.
  • What is power? Is it only an oppressive force, or can it also carry within it the seeds of positive possibilities?
  • Can we imagine new, empowering, and cooperative structures as alternatives to oppressive systems?

Methodology:
Facilitators will engage participants through a variety of approaches:
games, exercises, personal reflection, small group work, songs, large group discussions, films, art, humour, theatre, and other creative methods of expression!

Facilitators:

Dhiviya – Dhiviya has been an active part of the women’s movement in India. She is a feminist activist and gender trainer who has been working on women’s rights issues for the past 20 years.
She conducts trainings on various topics such as gender, women’s rights, sexuality, Wenlido (feminist self-defence), and conflict resolution.

Ahmed Fawaz – Ahmed works with non-governmental organisations and civil society groups to foster and build an understanding that contributes to a more equitable world.
He has been an active collaborator with young people across the country, challenging all forms of stereotypes, encouraging solidarity across identities, and engaging deeply in these processes.

Fatima Chappalwala – Fatima is an educator, writer, and practitioner of Theatre of the Oppressed. She uses creative and participatory methods of learning to nurture political consciousness.
Her work engages with the complex intersections of gender, caste, and culture, using theatre as a tool for dialogue, resistance, and collective self-reflection.
Fatima is also a homeschooling mother who believes that all learning begins with questions.

Who can participate in this workshop?

People of any gender, aged 18 and above, who are eager to learn and unlearn, are welcome to join.
We especially encourage members of movements, collectives, and organisations to apply.

Contribution for the program:

The 5-day residential workshop (including food and stay) has a participation fee of ₹4000.

However, we strongly believe that financial constraints should not be a barrier to learning.
Therefore, we have provisions to reduce or waive the fee for those who are keen to participate but are unable to afford the full amount.
If you would like to request financial support, please mention it clearly in your application. We will do our best to support participants on the basis of need.

At the same time, if you are in a position to support another participant along with yourself, and are willing to do so, please let us know in your application as well.

📅 Dates: 20th–24th September, 2025.
📍 Venue: Sambhaavnaa Institute, Kandbari, Himachal Pradesh
📍 How to reach Sambhaavnaa: https://sambhaavnaa.org/contact-us/

📞 For queries: WhatsApp/Call (10am–5pm) – Sambhaavnaa Team: +91-8894227954
📧 Email – [email protected]
📝 To register, please fill this form given below…

Open chat
Scan the code
Hello
Can we help you?